जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता उद्घाटन में पहुचे सांसद किया शुभआरंभ।
जहानाबाद जिले में सांसद, जहानाबाद चंदेश्वर प्रसाद एवं उप विकास आयुक्त पारितोष कुमार के नेतृत्व में आज जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2023-24 का शुभारंभ स्थानीय एरोड्रम स्टेडियम, जहानाबाद में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2023-24 के अवसर पर सांसद महोदय का उप विकास आयुक्त ने पौधा देकर स्वागत किया। साथ ही मानस विद्यालय, थाना रोड, जहानाबाद तथा द विंग्स फाउंडेशन, जहानाबाद के छात्रों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति कई। साथ ही शारीरिक शिक्षक अमर कुमार के नेतृत्व में मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। उक्त मार्च पास्ट में जहानाबाद जिले के विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों यथा- ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जहानाबाद, प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल, जहानाबाद, जहानाबाद, कुरमा संस्कृति विद्यालय, जहानाबाद, ए.एन.एस. स्कूल, जहानाबाद सहित अन्य विद्यालय तथा एन.सी.सी. के बच्चे शामिल हुए।सांसद ने अपने संबोधन में बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद का बहुत महत्व है तथा उनके अभिभावकों से भी बच्चों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया। माननीय सांसद ने सभी खिलाड़ियों को खेल के लिए शुभकामना दिया और बताया कि खेल में माध्यम से भी अपना भविष्य बना सकते हैं। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2023-24 का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा, यह खेल प्रतियोगिता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अवसर पर माननीय सांसद द्वारा खेल को निष्पक्षता, स्वच्छता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए शपथ दिलाया गया।उप विकास आयुक्त ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2023-24 के लिए खिलाड़ियों को शुभकामना दिया और बताया कि यह एक प्रारंभिक प्रतियोगिता है, जिसके माध्यम से आप अपना खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य आज़मा सकते हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2023-24 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना दिया और खेल प्रतियोगिता को हार-जीत के लिए नहीं बल्कि अपने प्रतिभा को निखारने के लिए खेलने का अपील किया।वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी सुश्री सृष्टि प्रिया ने भी बच्चों के उत्साह को बढ़ाया । साथ ही बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2023-24 का आयोजन जहानाबाद जिले में आज से किया जा रहा है, जो दिनांक 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्थानों यथा- एरोड्रम स्टेडियम, जहानाबाद, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, जहानाबाद तथा खेल भवन सह व्यायामशाला, जहानाबाद में किया जा रहा है। आज खेल का उद्घाटन एरोड्रम स्टेडियम में करते हुए प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया। आज एरोड्रम स्टेडियम में एथेलेटिक्स एवं फुटबॉल का आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया कि कल दिनांक 28 अक्टूबर, 2023 को एरोड्रम स्टेडियम में एथेलेटिक्स, वालीबॉल, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जबकि दिनांक 29 अक्टूबर, 2023 को कबड्डी, हैंडबॉल, रग्बी एवं क्रिकेट (बालक) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कर समापन भी किया जाएगा। खेल भवन सह व्यायामशाला, जहानाबाद में दिनांक 28 अक्टूबर, 2023 को योगा प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा तथा दिनांक 29 अक्टूबर, 2023 को शतरंज, भारतोलन एवं कुस्ती का प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। उसी प्रकार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जहानाबाद में दिनांक 29 अक्टूबर, 2023 को बैंडमिंटल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।