आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा के द्वारा दीपावली एवं छठ त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए नवादा जिलान्तर्गत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी का अवकाश अगले आदेश तक रद्द रहेगा* ।
*जिला पदाधिकारी ने कहा कि दीपावली त्योहार दिनांक 12.11.2023 को है एवं छठ महापर्व दिनांक 17.11.2023 को नहाय-खाय से प्रारम्भ होकर दिनांक 20.11.2023 तक मनाया जायेगा। विदित हो कि नवादा जिला साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है। उक्त दोनों त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाये जाने हेतु व्यापक रूप से विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी के रूप में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था संधारण/भीड़ प्रबंधन हेतु की जानी है*।
*इसलिए सभी पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द की जाती है। उन्होंने सभी पदाधिकारी को मुख्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थिति में हमसे लिखित आदेश प्राप्ति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ेंगे।