दिल्ली की जीत पर भाजपा-कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बांटी मिठाईयां

 दिल्ली की जीत पर भाजपा-कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बांटी मिठाईयां

विवेक कुमार 

मेसकौर(नवादा):-दिल्ली में भाजपा की जीत पर मेसकौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व बिजुबिघा मंडल अध्यक्ष पुनम कुमारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच

 मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई । भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता कि यह जीत है।झूठ के सामने सच्चाई की जीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली तो झांकी है बिहार अभी बाकी है।बीजुबीघा मंडल अध्यक्ष पुनम कुमारी ने कहा-यह आम आदमी पार्टी की हार नहीं, बल्कि दिल्ली में पनप रही आपदा की घनघोर हार है। जनता ने विकास को अपनाया है। जिला परिषद् सद्स्य सुरेन्द्र राजवंशी उर्फ डॉ. सरोज ने कहा कि यह जीत न केवल भाजपा की नीतियों की जीत है, बल्कि आमजन का विश्वास भी दर्शाती है। निवर्तमान मंडल  अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा- दिल्ली की जनता ने इस बार मुफ्त के लुभावने वादों के सामने राज्य के विकास को चुना है। पिछले 15 साल से विकास में पिछड़ रहे दिल्ली प्रदेश में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।मौके पर भाजपा नेता नवल-किशोर केसरी,नरेश यादव, निसार आलम, राजकुमार, अशोक राजवंशी,पवन सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post